गाजीपुर, फरवरी 9 -- दिलदारनगर। फुल्ली गांव सभा स्थित कटार देवी मंदिर समिति की बैठक रामनवमी मेले के उद्देश्य से डॉ. बच्चा पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसमें Rs.2,23,400 की बचत पाई गई। सर्वसम्मति से मंदिर परिसर की सीढ़ियों पर ग्रेनाइट या मार्बल लगाने और मंदिर की रंगाई-पुताई कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंदिर के बगल में भोले शंकर मंदिर निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में संरक्षक जवाहिर राजभर, राजन श्रीवास्तव, पप्पू यादव, डॉ. बच्चा पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...