साहिबगंज, अप्रैल 4 -- पतना। प्रखंड के बिन्दुधाम मंदिर को रामनवमी मेला महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। मंदिर को विभिन्न प्रकार की लाइट व फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। मंदिर परिसर में प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य शिविर व नगर पंचायत की ओर से निःशुल्क शर्बत व पानी की भी व्यवस्था की गई। मंदिर व मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। इधर मंदिर प्रवेश द्वार पर बिन्दुधाम प्रबंध समिति की ओर से नि:शुल्क जूता-चप्पल रखने व गर्मी को देखते हुए नल लगाकर पानी की व्यवस्था की गई। मंदिर के मुख्य गेट स्थायी कार्यालय के पास फोटो सेशन के लिए सजाया गया, जहां मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ एक फोटो लेने के लिए लगी रहती है। रामनवमी मेला महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.