गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि जिला प्रशासन चैत्र नवरात्र रामनवमी पूजा के दौरान मांस मदिरा पर प्रतिबंध लगाने का काम करे। उन्होंने कहा कि नवरात्र रामनवमी और चैत्र छठ पूजा का आयोजन गढ़वा सहित पूरे जिले भर में धूमधाम से बड़े पैमाने पर होता है। उसमें गांव से लेकर शहर तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल होते हैं। चैत्र नवरात्र रामनवमी पूजा हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। उन्होंने कहा कि हर जगह सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम अंडा, मांस व मछली का दुकान खुला रहता है। उससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए नवरात्र प्रारंभ से लेकर रामनवमी उत्सव तक सार्वजनिक स्थानों पर मांस व मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाई जाए ताकि पूजा में किसी भी प्रकार से व्यावधान उत्पन्न नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.