हजारीबाग, मार्च 25 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। रामनवमी महासमिति के गठन को लेकर सोमवार को बाजारटांड स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के प्रांगण में सभी अखाड़ा के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बिपिन कुमार सिन्हा एवं संचालन विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार तथा ओमकारनाथ शर्मा ने किया। बैठक में विष्णुगढ़ में बासंती दुर्गा पूजा के आयोजन, महाअष्टमी की शोभायात्रा एवं रामनवमी के झांकी की विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। सभी आयोजनों को भव्य एवं सभ्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए महासमिति के गठन का प्रस्ताव लिया गया। जिसमें महासमिति अध्यक्ष पद के लिए पांच नाम रामजतन स्वर्णकार, वरूण कुमार शर्मा, रवि कुमार पांडेय, अजय साव तथा रविन्द्र कुमार बरनवाल उर्फ दीपू भाई के नाम का प्रस्ताव आया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बिपिन सिन्हा ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.