चतरा, अप्रैल 5 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र में रामनवमी पूजा शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पत्थलगड्डा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कलिंद्र साहु, अंचलाधिकारी उदल राम एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे। यह फ्लैग मार्च पत्थलगड्डा थाना परिसर से शुरू कर प्रखण्ड मुख्यालय के सुभाष चौक, गांधी चौक होते पत्थलगड्डा बस्ती, सिंघानी, लेंबोइया,तेतरिया, नोनगांव एवं बरवाडीह सहित अन्य गांवों में किया गया। इस दौरान सड़कों को अवरुद्ध करने वालों को कई दिशा- निर्देश देते हुए कहा गया है कि अविलंब सड़क को खाली रखें, नहीं तो संबंधित लोगों के खिलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.