धनबाद, अप्रैल 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। रामनवमी पर आग, पटाखे और ट्यूब लाइट जैसी खतरनाक चीजों का इस्तेमाल न करने वाले अखाड़ों को चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार पुरस्कृत करेगा। यह निर्णय पंचशील प्लाजा में बुधवार को आयोजित चैंबर की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष सोहराब खान ने की। अध्यक्ष ने बताया कि जो अखाड़े बिना आग, पटाखे और ट्यूब लाइट के खेल प्रदर्शन करेंगे, उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। मंच पर सौहार्द और आपसी भाईचारा देखने को मिलेगा। चैंबर के सदस्य प्रशासनिक सहयोग में तत्पर रहेंगे। प्रवक्ता विजय सैनी ने बताया कि रामनवमी पर बैंक मोड़ व धनसार थाना क्षेत्र से एक दर्जन अखाड़ों का पुराना बाजार में आगमन होता है। उनके स्वागत के लिए पुराना बाजार में मंच बनाया जाएगा, जहां प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.