विकासनगर, अप्रैल 6 -- भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... की स्तुति के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर आरती उतारी गई तथा भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिरों व घरों में पूजा-अर्चना कर रामनवमी का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर खुशहाली की मन्नत मांगी। हनुमदधाम में सुबह रामचरित मानस के बालकांड का पाठ किया गया। हवन पूजन के बाद भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद चखा। सनातन धर्म मंदिर में दोपहर में श्रीराम स्तुति के स्वर गूंज उठे। रविवार सुबह मंदिरों ही नहीं बल्कि घर-घर में भए प्रगट कृपाला दीनदयाला के मधुर स्वर लहरियां गूंजने लगी थी। श्रद्धालुओं ने श्रीराम की स्तुति के साथ आरती व पूजन किया। काली माता मंदिर अस्पताल रोड में रामजन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आरती करने वाले भक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.