हाजीपुर, मार्च 22 -- जंदाहा। रामनवमी के अवसर पर जंदाहा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाले जाने वाली शोभायात्रा की तैयारी एवं सफलता को लेकर स्थानीय ज्ञान ज्योति गुरुकुलम परिसर में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रभात पांडे ने की। बताया गया है कि शोभायात्रा अन्य साल की भांति आगामी 6 अप्रैल को जंदाहा सर्वोदय मैदान से निकल जाएगी। जिसकी सफलता को लेकर भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। बैठक में कुंदन पांडे वीरेंद्र, आमोद, राकेश, गौरव, रौशन , राजा जायसवाल सहित दर्जनों का कार्य कर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.