हाथरस, अक्टूबर 2 -- हाथरस। बुधवार को रामनवमी के मौके पर शहर के सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला से मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा का जगह जगह आरती उतार कर भोग लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य मार्गो से होते हुए काली शोभायात्रा शहर के रामलीला बाड़े पर संपन्न हुई। देर रात तक शहर में काली शोभायात्रा की धूम रही। हर साल की भांति इस साल भी बुधवार को शहर में धार्मिक महासभा के तत्वावधान में मां काली की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। काली शोभायात्रा से पूर्व शहर के अंगूमल धर्मशाला में हवन यज्ञ के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मां काली की शोभायात्रा शहर के सादाबाद गेट से शुरू होकर रूई की मंडी, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बासमंडी, हलवाई खाना, बैनीगंज, सासनी गेट आदि मुख्य मार्गो से होते हुए शहर के रामलीला बाड़े पर संपन्न होगी। इस दौरान श्रध्दालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.