लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- तिकुनियां। रामनवमी पर विहिप ने श्रीराम जानकी पटवा मंदिर में पूजा करने के बाद कस्बे में ध्वज शोभायात्रा निकाली। रेलवे स्टेशन चौराहे से बगिया मोहल्ला, टायर चौराहा, देवी मंदिर होते हुए यह यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। वहां पूजन के साथ इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। इसमें विहिप के बृजेश पांडे, जिलाध्यक्ष विजय भदौरिया, अतुल मिश्र, प्रदीप शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, नंदकिशोर जैन, राकेश निषाद, सुनील सत्यार्थ, शिवनारायण, संदीप चौहान, विनोद यादव, मनोज महावर, विकास, सागर जायसवाल, अजय गर्ग, आशीष अग्रवाल, किशन महावर आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.