भागलपुर, अप्रैल 7 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सत्य सनातन वैदिक समाज, नाथनगर ने चैती वैष्णवी दुर्गा स्थान में रविवार को रामनवमी के अवसर पर रामोत्सव समारोह का आयोजन किया। पंडित अजीत चौधरी द्वारा भगवान श्रीराम का विशेष पूजन किया गया। आरती के साथ श्रीरामरक्षास्त्रोतम का सामूहिक पाठ किया गया। इस मौके पर संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि भारतीय धर्म संस्कृति के प्राण हैं श्रीराम। श्रीराम हमारी पहचान हैं। श्रीराम के बिना हम अधूरे हैं। सचिव जवाहरलाल मंडल ने कहा कि श्रीराम मात्र एक नाम नहीं है, हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है। श्रीराम का जीवन मानव मात्र के लिए अनुकरणीय है। मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ने कहा कि श्रीराम का संपूर्ण जीवन हमारा आदर्श है। परिवार, समाज और राष्ट्र का एक आदर्श होता है। श्रीराम ने वही आदर्श स्थापित किया। रामोत्सव कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.