सहरसा, अप्रैल 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। रामनवमी पर्व पर जिले में चाक चौबंद सुरक्षा रहेगी। सादे लिबास में पुलिस बलों को तैनाती रहेगी। आपसी सदभाव में खलल डालने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते डीएम वैभव चौधरी और एसपी हिमांशु ने ये बातें कही। डीएम ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में रामनवमी पर्व संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। असमाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया सतत जारी है। जिला प्रशासन की साइबर टीम सोशल मीडिया का लगातार पर्यवेक्षण कर रही है। आपसी सदभाव को भंग करने वाले कोई भी पोस्ट करने या शेयर करने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.