मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- गोरौल। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मठ-मंदिरों में रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। गोरौल गांव स्थित सीढ़ी पोखर शिव मंदिर पर आयोजित अष्टयाम में पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, शेर सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा कर्पूरी चौक, बेलबर अंधारीगाछी, बरेबा, सोंधों इनायतनगर, अररा सहित अन्य गांवों के चौक-चौराहों पर स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इधर, मां भगवती की पूजा-अर्चना के साथ ही चैत नवरात्र संपन्न हो गया। आचार्य राजेश कुमार झा ने बताया कि वैदिक परंपरा के अनुसार चैत मास में नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के विधिवत उपासना करने से मनुष्यों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और मनुष्यों को सुख, शांति और पुत्र की प्राप्ति होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.