बेगुसराय, अप्रैल 6 -- गोशाला परिसर से ओम श्याम हनुमान मंदिर तक निकाली गई शोभायात्रा, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा फोटो नं. 23, बखरी में रामनवमी के मौके पर अखाड़ा जुलूस के माध्यम से करतब दिखाते व्यायामशाला के सदस्य। बखरी, निज संवाददाता। रामनवमी के मौके पर नगर इलाके में आकर्षक अखाड़ा जुलूस के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। पूरा इलाका जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। वहीं, दूसरी और इलाके के विभिन्न मंदिरों में महावीरी ध्वज की पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा की शुरुआत गौशाला के समीप महावीर मंदिर में पूजा अर्चना और शस्त्र पूजन के बाद की गई। जय श्री राम के उद्घोष के बीच शोभायात्रा के साथ झांकी निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्री बजरंग व्यायामशाला बखरी व श्री बजरंग व्यायामशाला मक्खाचक द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.