गिरडीह, मार्च 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहरी क्षेत्र के हुट्टी बाजार साहू समाज भवन में रामनवमी पूजन को ले पुराना अखाड़ा हुट्टी बाजार की एक बैठक राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से झांकी व अखाड़ा धूमधाम से निकालने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही ध्वजारोपण व पूजन व्यवस्था आदि पर चर्चा करते हुए सबको दायित्व दिया गया। बैठक में अखाड़ा समिति का भी निर्माण किया गया जिसमें बिनोद केशरी को अध्यक्ष, दीपक साव को सचिव, जयकिशन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र गुप्ता को उस्ताद व निशान्त गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा 11 सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया। बैठक में राजू जायसवाल, बबलू ताम्रकार, गौरव गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, अमित गुप्ता, विक्की साव, विकास रंजन, संतोष गुप्ता, नीरज साव, धनंजय साव, राकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.