पूर्णिया, अप्रैल 7 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया, लालगंज, नगर निगम मरंगा वार्ड 9 आदि जगहों पर रामनवमी को लेकर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। नगर निगम वार्ड 9 के सत्संग विहार अमीर टोला स्थित बजरंग बली मंदिर से 501 कुमारी कन्याओं और माताओं ने कलश शोभायात्रा निकाली गई। कारी कोसी नदी में कलश में जलभर कर मिल्की, माफा चौक, मुर्गी फार्म मरंगा, बियाडा, धांगर टोला, महादलित टोला, सत्संग विहार टोला का परिभ्रमण कर यह बजरंग बली स्थान अमीर टोला पहुंची। नवयुवक संघ के विष्णुदेव मंडल, वार्ड पार्षद स्वपन घोष, कामेश्वर ऋषि, संजय सिंह, उर्मिला देवी, नागो ऋषि, सुरेन ऋषि सहित टोलावसियों ने कार्यक्रम में सहयोग किया। कलश शोभायात्रा के बाद ध्वजारोहण कर पूजन किया गया। दूसरे दिन सोमवार को महाप्रसाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.