जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- रामनवमी पर टेल्को स्थित आंध्र समिति की ओर से आयोजित सीता कल्याणम महोत्सव ने श्रद्धालुओं को भक्ति और सांस्कृतिक भावनाओं से अभिभूत कर दिया। गणेश मंदिर परिसर में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार इस भव्य आयोजन को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ संपन्न कराया गया। इस विशेष कल्याणम उत्सव में लगभग 82 जोड़े शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीराम और माता सीता के पवित्र चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान भक्तों ने विशेष भोग और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। समिति के महासचिव के राम मोहन राव ने बताया कि दक्षिण भारत में चैत्र नवमी को भगवान राम और माता सीता के विवाह का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन ही भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। उन्होंने भगवान राम से जनता की खुशहाली, समृद्धि और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.