लातेहार, अप्रैल 7 -- मनिका प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवो में रविवार को हर्षोलास के साथ रामनवमी का पर्व मनाया गया। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो मुख्य बाजार में विभिन्न गांव से जुलुस का मिलान किया गया। जुलुस में पुरूष - महिला , युवक युवतियां भगवा रंग में रंगे हुए दिखे। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में तलवार व महावीरी झंडा लहराते हुए देखा गया। वहीं जय श्री राम जय जय श्री राम के नारे से पूरा प्रखंड मख्यालय गुंज रहा था। रामनवमी के अवसर पर सभी लोगों में एकता का भाव एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिला। वही शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। साथ ही प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में विभिन्न जगह पर जलपान के लिए कई स्टॉल लगाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.