लातेहार, फरवरी 22 -- चंदवा, प्रतिनिधि। महावीर मंडल कंचन नगरी की बैठक निर्माणाधीन मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामनवमी पूजा को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि निर्माणाधीन मंदिर प्रांगण में 19 से 25 मार्च तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। वाराणसी के सुप्रसिद्ध कथावाचक गणेशजी महाराज रामकथा का रसपान कराएंगे। 26 मार्च को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन महावीर मंडल के सक्रिय सदस्य शिवकुमार केसरी के नेतृत्व में किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र यादव, रामवृक्ष चौधरी, प्रभास गुप्ता, शिव केसरी, रंजन चौधरी, उमेश शाह, दुलारचंद बैठा, उदय केसरी, मंटू केसरी, राजकुमार अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, नीरज शर्मा, राहुल कुमार, क...