गोरखपुर, अप्रैल 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पादरी बाजार स्थित इस्कॉन केंद्र में रविवार को रामनवमी का पर्व अत्यंत भव्यता व श्रद्धा से मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम के प्राकट्य दिवस पर सैकड़ों श्रद्धालु आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। प्रातः मंगला आरती, श्रृंगार आरती में श्रीश्री जानकी वल्लभ लक्ष्मण-हनुमान जी के भव्य दर्शन हुए। प्रभु श्रीराम को नवीन पोशाक अर्पित की गई और वेदी को रजनीगंधा व मोगरा के सुगंधित फूलों से सजाया गया। मंदिर अध्यक्ष आदिश्याम प्रभु ने श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने की प्रेरणा दी। हरे कृष्ण महामंत्र व प्रभु श्रीराम की स्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीराम कथा की विशेष श्रृंखला, संध्या आरती, रामलीला मंचन एवं नृत्य प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। मंदिर उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.