संवाददाता, अप्रैल 6 -- चैत्र रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 7 अप्रैल तक भारी वाहनों का आवागमन परिवर्तित किया गया है। बस्ती के सीओ यातायात सत्येंद्र भूषण तिवारी ने जानकारी दी है कि भारी वाहनों का डायवर्जन 7 अप्रैल की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर से कलवारी-टांडा मार्ग पर भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। लखनऊ, सीतापुर, मुरादाबाद, झांसी, दिल्ली, राजस्थान की तरफ जाने वाले भारी वाहनों (ट्रक, कंटेनर, मालवाहक) को डायवर्ट कराकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ेवन फ्लाईओवर के नीचे से कुछ वाहनों को डुमरियागंज की तरफ भी मोड़ा जा रहा है, जो उतरौला गोंडा होते बाराबंकी निकल जाएंगे। कलवारी चौराहे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.