साहिबगंज, अप्रैल 8 -- बरहरवा । शहर के मस्जिद चौक स्थित छोटी मस्जिद के पास कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य शहनवाज नासिर के नेतृत्व में रविवार को शहर के अन्य मुस्लिम युवकों ने मिलकर रामनवमी जुलूस में शामिल हिन्दू श्रद्धालुओं को शरबत पिला कर भाईचारे की मिशाल पेश की । शहनवाज नासिर ने बताया कि बरहरवा की धरती गंगा-जमुनी तहजीब को हमेशा से बढ़ावा देती हुई आई है। इसी भाईचारे को और मजबूत करने के लिए आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में शामिल हिन्दू समुदाय के लोगों के लिए शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की । जुलूस में शामिल लोगों ने भी गले लगाकर मुस्लिम समुदाय के युवकों का स्वागत किया । मौके पर सरदार अहमद हुसैन, बरहरवा छोटी मस्जिद के सचिव निसार अहमद, एनएसयूआई स्टेट चेयरमैन थॉमस रॉबर्ट, कांग्रेस सहकारिता सदस्य आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.