भभुआ, अप्रैल 1 -- डीएम ने कलेक्ट्रेट के मुंडेश्वरी सभागार में आयोजित की शांति समिति की बैठक शांति समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने डीएम के सामने रखी अपनी-अपनी बातें भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईद के बाद रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम सावन कुमार एवं एसपी हरिमोहन शुक्ला ने संयुक्त रूप से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में शांति समिति की बैठक की, जिसमें समिति के सदस्य, बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष सम्मिलित हुए। बैठक में डीएम ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा में पूरी तरह से डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर सजग एवं सचेष्ट रहकर सतत निगरानी रखते हुए शांति एवं विधि-व्यवस्था का संधारण किया जाना है। डीएम-एसपी ने सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र अंतर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.