हाजीपुर, अप्रैल 7 -- बिहार के हाजीपुर में रामनवमी जुलूस के दौराननगर थाना क्षेत्र के गुदरी रोड स्थित थाना चौक के पास रविवार की देर शाम रामनवमी जुलूस के दौरान बाजा एवं लाइट ट्रॉली को खींचकर चल रही पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक निवासी मनोज पासवान के पुत्र चिन्टी कुमार था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी दौड़ते-भागते सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो-रोकर हाल-बेहाल बना है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चिन्टी कुमार अपने घर अनवरपुर से रविवार की दोपहर करीब 12 बजे माता-पिता को यह कहकर निकला था कि रामनवमी जुलूस में शामिल होने जा रहा है। मृत किशोर घर से निकलकर अनवरपुर के पास लगे पिकअप पर चढ़कर बाजा एवं लाइट ट्रॉली लाने के लिए कोनहारा रोड की तरफ निकला था। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.