आदित्यपुर, मार्च 27 -- चांडिल। चांडिल अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक एसडीओ विकास राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीओ ने कहा कि रामनवमी जुलूस में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा तथा जिन वाहनों पर डीजे लगे रहेंगे उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान प्रत्येक प्रखंड में एम्बुलेंस की व्यवस्था होगी। सभी सीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति रहेगी। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ शो कॉज जारी किया जाएगा।बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा समेत सभी बीडीओ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.