भभुआ, अप्रैल 2 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय बाजार इन दिनों रामनवमी की शोभायात्रा की तैयारी को लेकर भगवा रंग के झंडे से पट गया है। इससे लोगों में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के प्रति आस्था बढ़ने लगी है। कई सनातनियों ने बताया कि श्रीराम जन्म उत्सव देश की एक प्राचीन संस्कृति है। इस संस्कृति को श्रीराम और सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोग बढ़-चढ़कर श्रीराम नवमी की शोभायात्रा उत्सव में भाग लेते हैं। बादल से राहत पर किसान हो रहे चिंतित भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को आसमान में बदल छाने से तापमान में थोड़ी गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। लेकिन, बादल को देखकर किसान गेहूं की तैयार की कटनी को लेकर चिंतित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि ऐसे मौसम के बारिश व ओलावृष्टि की संभावना रहती है। फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ जाती है। ...