भागलपुर, अप्रैल 4 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता रामनवमी को लेकर बाजारों में महावीरी झंडे की दुकानें सज गई हैं। हनुमान मंदिर की साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। राम नवमी के अवसर पर भक्त बजरंगबली मंदिरों में ध्वजारोहण करेंगे। आजगैवीनाथ धाम युवा समिति द्वार रामनवमी के अवसर पर कृष्णगढ़ हनुमान मंदिर से शोभायात्रा 6 अप्रैल को निकाली जाएगी। ध्वजागली मुहाने पर अवस्थित मूंछ वाला बजरंगबली मंदिर को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां 6 अप्रैल को महाआरती और 7 अप्रैल को भंडारे का आयोजन युवा बजरंगबली समिति द्वारा किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.