घाटशिला, अप्रैल 6 -- बहरागोड़ा। नवरात्र के दौरान रामनवमी जुलूस को लेकर क्षेत्र में शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के ख्याल से बड़शोल पुलिस प्रशासन ने थाना क्षेत्र सभी संवेदनशील जगहों पर लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। बड़शोल थाना प्रभारी चंदन कुमार, सहायक सिकंदर यादव के नेतृत्व में पुलिस बड़शोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर एवं खंडामौदा बाजार के अलावा सभी संवेदनशील गांवों में शनिवार को फ्लैग मार्च किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मिलजुल कर रामनवमी पर्व मनाने तथा शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी जुलूस निकालने की अपील की। साथ ही पुलिस ने फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश भी दिया कि जुलूस के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। चंदन कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.