रांची, मार्च 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा को लेकर कारगिल चौक बेड़ो स्थित रामनवमी झंडा मिलन स्थल का सौंदर्यीकरण विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शशि गोप के नेतृत्व में किया जा रहा है। शशि गोप ने बताया कि रामनवमी पूजा के दिन पूरे प्रखंड के श्रद्धालु झंडा लेकर यहां पहुंचेंगे। इस दौरान बजरंग दल और विहिप द्वारा झंडा मिलन स्थल कारगिल चौक की साफ-सफाई करते हुए मिट्टी मोरम भरकर समतलीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन सुबह में यहां पूजा की जाएगी। वहीं दोपहर से पूरे प्रखंड के लोग महावीर का झंडा लेकर यहां शामिल होंगे। इसके बाद यहां देवी मंडप चौक से रांची-गुमला मुख्य मार्ग महावीर चौक होते हुए शोभा यात्रा महादानी मैदान पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.