रांची, अप्रैल 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रामनवमी को लेक अनगड़ा थाना की पुलिस ने थाना प्रभारी हीरालाल शाह के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड के गोंदलीपोखर, अनगड़ा, चिलदग और हेसल सहित विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार त्योहार मनाने की बात कही है। मौके पर थाना के सभी अधिकारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.