गया, अप्रैल 6 -- भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर रविवार को पूरा शहर भगवामय रहा। विष्णुनगरी राममय हो गयी। प्रमुख हनुमान मंदिरों में रामभक्तों की भीड़ रही। मंदिर से लेकर घरों में पूजा-अर्चना के बाद भगवा ध्वज फहराए गए। विष्णुपद मंदिर से लेकर शहर का पूरा इलाका श्रीराम के रंग में सराबोर रहा। श्री रामनवमी पूजा के पावन मौके पर इस बार विशाल शोभा यात्रा निकली। रविवार की दोपहर बाद जब शहर में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकली तो रामभक्तों का कारवां झूम उठा। सजा दो घर ये गुलशन सा अवध में राम आए हैं, रामजी की निकली सवारी, श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, भारत माता का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा आदि गानों से शहर गुंजायमान होता रहा। श्रद्धा, उत्साह व पारंपरिक शस्त्रों से लबरेज रामभक्तों के जय श्रीराम के जयकारे से शहर देर रात तक गूंजता रहा। इस बार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.