दरभंगा, अप्रैल 7 -- दरभंगा। रामनवमी का त्योहार रविवार को जिले में पूरे हर्ष और उल्लास से मनाया गया। पूरे शहर को पताके से पाट दिया गया था। रामनवमी को लेकर शहर में सुबह से ही उत्सवी माहौल था। शाम होते ही शहर के विभन्नि इलाकों से आकर्षण झांकियां और कीर्तन मंडली निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। झांकियों को देखने के लिए कोतवाली चौक के अलावा दरभंगा टावर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग तालियां बजाकर गुजरने वाली झांकी व कीर्तन मंडली का स्वागत कर रहे थे। कोतवाली चौक पर देर रात तक भक्तों के हुजूम के चलते पांव रखने तक की जगह नहीं थी। अगल-बगल के घरों की छतों पर जमे लोगों की नजर उधर से गुजरने वाली झांकियों की ओर टिकी थी। रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजी-धजी महिलाएं उधर से गुजरने वाली झांकियों पर पुष्प वर्षा कर रही थीं। झांकियों के साथ चल रहे युवकों का उत्साह परवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.