आरा, अप्रैल 4 -- -जुलूस निकलने के लिए एसडीओ से लेनी पड़ेगी अनुमति -विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 265 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात -कलेक्ट्रेट सभागार में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की हुई ब्रीफिंग आरा, हमारे संवाददाता। आगामी छह अप्रैल को रामनवमी पर्व जिले भर में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई। इस दौरान बताया गया कि इस मौके पर अफवाह फैलाने और सामाजिक सद्भाव बिगड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुलूस निकालने के लिए एसडीओ एवं एसडीपीओ से अनुमति लेनी पड़ेगी। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। वहीं विधि व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.