रामनगर, नवम्बर 10 -- रामनगर। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर सोमवार दोपहर अचानक अजगर आ गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहन जाम में फंस गए। हालांकि बाद में अजगर के चले जाने के बाद वाहन का संचालन हो सका। दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर अजगर बैलगढ़ से आगे मार्ग में आया था। वन कर्मचारियों के अनुसार अजगर ने मार्ग क्रास किया है। अक्सर अजगर आ ही जाते हैं। उन्होंने बताया कि पांच मिनट के बाद अजगर चला गया। डीएफओ ध्रूव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि वाहन चालकों से वन्यजीव के दिखने पर तुरंत वाहन को रोकने को कहा जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...