गोपालगंज, मार्च 10 -- भोरे। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर में चल रहे श्री हनुमंत कथा में शामिल होने आई सीवान की एक महिला लापता हो गई। गुम हुई महिला सीवान जिले के नथु छाप गांव निवासी भीम सिंह की 39 वर्षीय पत्नी उमा देवी बतायी जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की खोजबीन कर रही है। परिजन भी तलाश में लगे हैं। जमीन विवाद में मारपीट में ग्यारह जख्मी फुलवरिया। थाने के कररिया ठाकुरई गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में ग्यारह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया। घायलों में शैलेन्द्र राम,उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्री व स्कूली छात्रा करिश्मा कुमारी, रेशमा कुमारी,श्यामा राम, नरेश राम, सोनू कुमार,पार्वती देवी, रीना देवी, सुनीता देवी व अमृ...