गंगापार, अगस्त 6 -- हर वर्ष लगने वाले श्रावणी मेले को लेकर शीतला धाम रामनगर में बुधवार को मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। दूर-दराज से आई हजारों महिलाएं और पुरुष दर्शनार्थी भक्तों ने मां शीतला के चरणों में श्रद्धा सुमन,जल अर्पित कर अपने तथा परिवार के लिये सुख शांति का आशीर्वाद मांगा। बुधवार को सुबह से ही मां शीतला के मंदिर में दर्शन करने वालों की की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी। महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में शीतला माता को पूरी और लपसी बनाकर भोग लगाया। माता के दर्शन करने के बाद दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगी दुकानों से जमकर खरीददारी की। मंदिर में सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई व्यापक इंतजाम नही था,मंदिर परिसर में महिला पुलिस के न होने से महिला दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.