साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- बरहड़वा। प्रखंड क्षेत्र के रामनगर लैम्पस में धान खरीद केंद्र का उद्घाटन सोमवार को स्थानीय विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, कार्यकारी बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू व लेम्पस सोसायटी अध्यक्ष सोपान किस्कू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । मौके पर बरकत खान और अशोक कुमार दास ने कहा कि किसानों को उनकी धान फसल का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र रामनगर लेम्पस में धान खरीद केंद्र खोला गया है। यहां किसान सरकारी दर पर अपना धान बेच सकते हैं। दोनों नेताओं ने किसानों से बिचौलियों के हाथों धान न बेचकर सीधे रामनगर लैम्पस में धान बेचने की अपील की। रामनगर लेम्पस सचिव सिद्धार्थो घोष ने बताया कि रामनगर लैम्पस को दो हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है। राज्य सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.