गंगापार, मार्च 1 -- मेजा तहसील क्षेत्र स्थित रामनगर बाजार क्षेत्र के मध्य बड़ा बाजार है। उक्त बाजार के चिरैया मोड़ पर शहर आने जाने वाले डग्गामार बसें,ऑटो एवं ई रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है। बाजार के चौराहे तथा मेन बाजार में सड़क की पटरियों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें और बोर्ड लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे बाजार में आवागमन के दौरान जाम लगना आम हो गया है। प्रतिदिन लगने वाले जाम से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि सीएम का सख्त आदेश है कि बाजारों में अवैध रूप से अतिक्रमण और अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई कर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए,लेकिन रामनगर बाजार में प्रतिदिन जाम लगना आम हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.