रामनगर, दिसम्बर 12 -- रामनगर। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शुक्रवार को चोपड़ा, कामदेव पुर, ललितपुर, मालधन पटरानी आंगनबाड़ी व प्राइमरी स्कूल के बच्चों को जूते, स्वेटर व स्कूल बैग वितरित किए। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिये मदद का आश्वासन दिया। यहां मालधन मंडल अध्यक्ष प्रेम आर्या, कमल किशोर, कृष्ण चन्द्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...