रामनगर, नवम्बर 5 -- रामनगर। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, सेनानी मंच पर्वतीय सभा लखनपुर सभागार में पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी, पहाड़ की परेशानी पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाएंगे। सम्मेलन को लेकर बुधवार को लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब में बैठक की गई। जिसमें संयोजक प्रभात ध्यानी व राज्य आंदोलनकारी सेनानी मंच के संयोजक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि लोगों को जिम्मेदारियां बांटी गई। बताया कि सम्मेलन में सीएम पुष्कर धामी और उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष संतोष वर्थवाल को मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। यहां डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल, सुमित्रा बिष्ट, नवीन नैथानी, योगेश सती, इंदर मनराल, पुष्कर दुर्गापाल, देवकी, पान सिंह नेगी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...