रामनगर, सितम्बर 16 -- रामनगर। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया निरस्त किए जाने के संबंध में राजकीय शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल मंगलवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट से मिला। संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में विधायक से अनुरोध किया गया कि वे मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को आंदोलन से अवगत कराते हुए शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करवाए। विधायक बिष्ट ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस संबंध में वार्ता करेंगे। इस मौके पर नरेंद्र पटवाल, बाल कृष्ण, अजय धस्माना, नीरज जोशी, दरपान रौतेला, नंदन बिष्ट, दिनेश, देवेंद्र सिंह भाकुनी, जीवन सिंह बिष्ट, राजपाल सिंह नेगी, नवीन तिवारी, रमेश बिष्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.