रामनगर, अगस्त 19 -- रामनगर। हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में शिक्षकों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इसके चलते विद्यालयों में पढ़ाई व्यवस्था ठप रही। राजकीय इंटर कॉलेज ढेला में शिक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, बल्ली सिंह चीमा, हीरा सिंह राणा ने गिरीश तिवारी (गिर्दा) के लिखे गीत गा आंदोलन से शिक्षक-शिक्षिकाओं में जोश भरा। इस मौके पर मनोज जोशी, सीपी खाती, महेंद्र आर्या, हरीश कुमार, शैलेन्द्र भट्ट, प्रदीप शर्मा, बालकृष्ण, प्रदीप शर्मा, जया बाफिला, उषा पवार, दिनेश निखुरपा, संत सिंह, नरेश कुमार मौजूद रहे। शिक्षक नवेंदु मठपाल ने बताया कि प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर रोक समेत विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघर्षरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.