रामनगर, दिसम्बर 26 -- रामनगर। बाल विकास परियोजना विभाग की ओेर से सुपरवाइजर दुर्गा बिष्ट के नेतृत्व में मीरा भारती आंगनबाड़ी संचालिका की देखरेख में हरिजन बस्ती बम्बाघेर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना सेक्टर नगर पालिका क्षेत्र की सुपरवाइजर दुर्गा बिष्ट और सुपरवाइजर खष्टी गोस्वामी ने सयुंक्त रूप से किया। बच्चों और बालिकाओं ने चित्रकला, दौड़ और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना की मीरा भारती, पूनम गोला, चांदनी, ममता भंडारी, विनीता रानी, अजरा, कंचन पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.