रामनगर, मार्च 12 -- रामनगर। फायर लाइन काटने के दौरान अचानक वन विकास निगम के आमडंडा स्थित डिपो में रखी लकड़ियों में आग लग गई। इससे कुछ सागौन की लकड़ी जल गई है। बुधवार को अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई ने बताया कि कर्मचारी निगम के जंगल में फायर लाइन काटने का काम कर रहे थे और इसी बीच कर्मचारियों ने फायर लाइन काटने के दौरान भूमि पर पड़े सूखे पत्तों में आग लग गई। सूखे पत्तों से आग की लपटे निगम के डिपो तक पहुंच गई। जहां आग ने डिपो में रखी सागौन की लकड़ी को चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में हजारों रुपए की सागौन की लकड़ी जल गई है। वहीं उन्होंने यह बताया कि फायर सीजन को लेकर निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जंगल से करीब 10 फीट की दूरी पर फायर लाइन काटने का काम करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.