हल्द्वानी, फरवरी 23 -- रामनगर। आमडण्डा स्थित वन निगम के डिपो से सागौन की लकड़ियां चोरी कर ली गई है। सोमवार को वन निगम के डीएसएम मुदित आर्य ने बताया कि शनिवार की रात चोरों ने चारदीवारी तोड़ी है। इसके बाद सागौन के 23 गिल्टे लकड़ियां चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि लकड़ियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...