रामनगर, मई 19 -- रामनगर। करणी सेना के जिला अध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर एक कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। संगठन के जिला अध्यक्ष सूरज चौधरी ने बताया कि कंपनी ने अपने उत्पाद के रैपर पर भगवान कुबेर का चित्र लगाया है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। बताया कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर भी सौंपी गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री से शीघ्र कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस मौके पर जिला महामंत्री हरीश प्रकाश, जिला मंत्री अंकित, जिला उपाध्यक्ष नमन अग्रवाल, जिला सलाहकार कपिल नेगी, जिला प्रवक्ता कल्पना वर्मा, जिला सह मंत्री विक्की ठाकुर, सागर चौधरी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.