बगहा, दिसम्बर 23 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। रैन बसेरा की बदहाल व्यवस्था को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होते ही नगर परिषद नींद से जाग उठा। खबर छपने के महज 24 घंटे के भीतर नगर प्रशासन ने अस्थायी रैन बसेरा के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 25 बेड वाले अस्थायी आश्रय स्थल के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान के सोमवार, 22 दिसंबर के अंक में "रामनगर में रैन बसेरा की व्यवस्था नहीं" शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में ठंड के मौसम में गरीब, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और ठेला चलाने वाले लोगों की मजबूरी को उजागर किया गया था, जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश थे। खबर के प्रकाशन के बाद नगर प्रशासन हरकत में आया और त्वरित कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.