गंगापार, जनवरी 2 -- कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद रामनगर साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ जुट गई। टोकन के जरिए खाद का वितरण भी शुरू कराया गया, लेकिन किसानों के आपस में हुए झगड़े के कारण खाद का वितरण बंद कर दिया गया। इस बीच कुछ ही किसानों को खाद मिल पाई शेष किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। जिसके कारण किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मेजा तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति रामनगर में शुक्रवार को सुबह यूरिया खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों बाकी भारी भीड़ जुटी रही। समिति पहुंचे सचिव जय कुमार तिवारी और अध्यक्ष शिव कैलाश यादव ने खाद का वितरण टोकन के माध्यम से शुरू कराया। वितरण शुरू हुए अभी कुछ ही देर बीता था किसानों ने आपस मे झगड़ा कर लिया। समिति के सचिव और अध्यक्ष ने प्रशासन से पुलिस की मांग की लेकिन खाद ...