रामनगर, मई 6 -- रामनगर। शिवलालपुर पांडे गांव क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले मृतक के हस्तलिखित सुसाइड नोट से मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। जिसमें प्रेमिका के भाई पर धमकाने और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक मजदूरी कर आजीविका चलाता था। घटना के संबंध में कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि सोमवार रात शिवलालपुर पांडे निवासी 28 वर्षीय सोनू कश्यप पुत्र किशन ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में मृतक ने एक युवती से अपने प्रेम प्रसंग का जिक्र करते हुए युवती के भाई पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि बरामद सुसाइड नोट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.