रामनगर, मार्च 5 -- रामनगर, संवाददाता। वन्यजीवों से सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दर्ज मुकदमों को रद्द करने की मांग की। कॉर्बेट दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बाघ से सुरक्षा नहीं दिलाए जाने का आरोप लगाते हुए पार्क निदेशक, उपनिदेशक और रेंजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण कॉर्बेट दफ्तर पहुंचे। महेश जोशी के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्क प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया और कहा कि लिखित, मौखिक व फोन से सूचना देने के बावजूद बाघ से सुरक्षा नहीं दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.